प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कृषक कालूराम सिसौदिया के लिए बनी मददगार |

खुशियों की दास्ताँ 
खाद, बीज खरीदने में मिल रही भरपूर मदद |

आगर-मालवा  |  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदीजी द्वारा आज वाराणासी से किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 वीं किश्त जारी की गई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि मिल जाने से जिले के कृषक बेहद खुश है तथा प्रधानमंत्री श्री मोदी जी को धन्यवाद दे रहे है।
जिले के बड़गोन के रहने वाले कृषक कालूराम सिसौदिया भी किसान सम्मान निधि की राशि मिलने से बेहद प्रसन्न है, वे कहते है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनके लिये बेहद मददगार साबित हो रही है, योजना में नियमित रूप से प्राप्त हो रही राशि से वे अपनी खेती की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं। योजना से किसानों को खेती के प्रति लगाव बड़ा है, योजना में मिलने वाली राशि से खाद-बीज जैसी तात्कालिक जरूरतों के लिए राहत मिल रही है। पहले की तरह अब किसानों को अपनी कृषि लागतों को पूरा करने हेतु किसी ओर पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। वे कहते है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में 2-2 हजार की तीन किस्तों में एक वर्ष में 6 हजार रुपये मिल रहे है, जिससे पूरा-पूरा सहयोग खेती में हो रहा है और मैं अपना पूरा मन लगाकर खेती कर रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live