पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किश्त पाकर खुश है कृषक ऊंकार लाल |

खुशियों की दास्ताँ 

आगर-मालवा  | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना जिले के कृषकों के लिए बेहद ही मददगार साबित हो रही है, योजनान्तर्गत एक वर्ष में 6 हजार रुपए की आर्थिक मदद से किसानों को खेती लागतों को पूरा करने में भरपूर सहयोग मिल रहा है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के किसानों के खातों में आज 18 जून को वाराणासी उत्तरप्रदेश से योजना की 17वीं किश्त जारी करने पर जिले के किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
ग्राम लोलकी तहसील नलखेड़ा के रहने वाले कृषक ऊंकारलाल पाटीदार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17 वीं किश्त का लाभ पाकर बेहद खुश है, वे कहते है कि योजना ने किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का काम किया है, योजना से कृषक अपनी खेती की लागत और तुरंत की जरूरतें पूरी करने में पूर्णतः समर्थ हो गये हैं। वे कहते है कि खेती-किसानी के लिए अब वे किसी सेठ-साहूकार से कर्ज नहीं लेते, योजना में मिलने वाली राशि से खाद-बीज-दवा-उर्वरक व अन्य जरूरतें पूरी करने में बड़ी राहत मिल गई है। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदीजी को धन्यवाद देता हूँ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live