6 जुलाई को निकलेगी भगवान जगदीश की रथ यात्रा

 

कानड़ | 6 जुलाई को भगवान जगदीश की रथयात्रा को लेकर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज द्वारा सम्पूर्ण तैयारीयां पूर्ण कर ली गई हे! समाज की धर्मशाला से रथयात्रा बैंड, बाजे, डीजे, एवं देवास के कलाकार राधा कृष्ण, हनुमान जी की वेशभूषा में रथयात्रा में शामिल होंगे। वहीं समाज के हास्य कलाकार राजू सेठ, गोपाल सेठ, संजय हास्य प्रस्तुतियों से चलित वाहन में सवार होकर नगरवासियों को गुदगुदाएंगे। रथयात्रा बोरखेड़ी मार्ग स्थित समाज की धर्मशाला से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः धर्मशाला पहुंचेगी। यहां समाजजन द्वारा आराध्य देव की पूजा अर्चना की जाएगी। उसके पश्चात सहभोज किया जाएगा! रथ यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान अनेक स्थानों पर भगवान जगदीश का दर्शन कर रथ यात्रा का स्वागत किया जाएगा। नगर में अनेक चौराहों पर भगवान जगदीश की रथ यात्रा के फ्लैक्स, कट आउट से सज गए ।उक्त जानकारी युवा संगठन नगर अध्यक्ष राकेश बिजापारी के द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live