डॉ. पालीवाल को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी बिदाई

 

आगर-मालवा, 01 अगस्त/ जिला चिकित्सालय आगर मालवा में क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ.एस. के. पालीवाल की आधिवार्षिकी आयु 31 जुलाई को पूर्ण होने पर जिला चिकित्सालय में सम्मान समारोह व विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी बिदाई दी गई। डॉ. पालीवाल 39 वर्ष की शासकीय सेवा उपरान्त सेवानिवृत्त होने पर सिविल सर्जन डॉ. शशांक सक्सेना एवं आरएमओ डॉ. जितेन्द्र कैथवाल सहित जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सक एवं स्टॉफ द्वारा स्वागत् व सम्मान कर भावभीनी बिदाई दी।
.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live