राखी के त्योहार को लेकर बाजारों में रही रौनक।

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

बड़ोद। रविवार को भाई बहन के अटूट रिश्ते राखी के त्यौहार को लेकर बाजारों में और रौनक रही कई दिनों से सूने पड़े बाजारो मैं आज राखी के खरीदारी करने लोगों की भीड़ उमर रही है जहां रक्षाबंधन को लेकर बहन अपने भाई के लिए रक्षा सूत्र खरीद रही हैं वहीं पुरुष भी त्योहार की तैयारी के लिए खरीदारी करते दिखाई दे रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई ।नगर में राखिया की आलग अलग दुकानें बाजार में लगी है जिसमें 5 रुपए से लगाकर 250 रुपए तक की राखी बिक रही है वहीं बच्चों के लिए लाइट व म्यूजिक वाली राखी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live