विश्व मच्छर दिवस पर जागरूकता वाहन को प्रचार के लिए किया रवाना 

 

कानड़। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर राजेश गुप्ता ,जिला मलेरिया अधिकारी प्रेमलता डाबी के निर्देशानुसार एवं मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ महेश निगवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कानड़ में मेडिकल ऑफिसर डॉ दिव्यांक सोनी ने विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मच्छर की रोकथाम के लिए प्रचार रथ को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया गया एवं अस्पताल परिसर में उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा मच्छर दिवस पर मच्छर फैलने वाले बीमारी की रोकथाम की शपथ ली गई । डॉ दिव्यांक सोनी मेडिकल ऑफिसर के द्वारा बताया गया कि बरसात की मौसम में अपने घरों के आसपास ,कार्यालय पर जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर जल निकासी करें। कलर इत्यादि कंटेनरों को सात दिन में एक बार खाली कर सुखाए ।कोई भी बुखार आने पर अस्पताल में जांच करवाई । मच्छर से फैलने वाली बीमारियों मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया इत्यादि रोगों को बचाव करें इस अवसर पर डॉ शिवानी जैन ,खंड विस्तार प्रशिक्षक भगवान सिंह डगवाल, मनीष शर्मा, लोकेंद्र चौधरी लैब टेक्नीशियन ,गोविंद पाटीदार, महेंद्र चौहान डॉ कृष्ण शर्मा ,पायल सोलंकी लैब टेक्नीशियन, सचिन सूर्यवंशी, रविंद्र विश्वकर्मा, लियाकत खान एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live