कलेक्टर- एसपी ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया

 

आगर-मालवा 30 अगस्त। कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  विनोद कुमार सिंह द्वारा शुक्रवार देर शाम जिला चिकित्सालय पहुंचकर संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  सिंह ने अस्पताल में विद्युत, पेयजल, सीसीटीवी सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए की अस्पताल में लगे हुए सभी सीसीटीवी चालू अवस्था में हो चेक कर ले तथा जो सीसीटीवी बंद है उन्हें शीघ्र चालू करवाये, पूरे अस्पताल परिसर में रात्रि के समय प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रहे, रात्रि के समय तैनात सुरक्षाकर्मी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करे।
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ, सिविल सर्जन, तहसीलदार आगर सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live