आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण माह का संदेश देने हेतु एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण हुआ

 

आगर मालवा 31 अगस्त। संचालनालय महिला एवं बाल विकास भोपाल के निर्देशानुसार जिले में पोषण माह 2024, एक से 30 सितंबर तक मनाया जाएगा। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण जागरूकता गतिविधिया आयोजित की जाएगी।पोषण माह का संदेश हेतु आज जिले के सभी आंगनवाडी केंद्रों पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित कर पौधारोपण किया गया तथा पोषण माह के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाशडाला गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम नरवल के आंगनबाड़ी केंद्र पर जिला पंचायत अध्यक्ष  मुन्ना बाई चौहान की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण किया। इस अवसर पर सरपंच कंचनबाई, जनप्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान, परियोजना अधिकारी मनीष चौबे सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live