आरटीओ ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया,

 

आगर-मालवा, 03 सितम्बर/जिला परिवहन अधिकारी बरखा गौड़ द्वारा मंगलवार को जिले के नलखेड़ा में निजी स्कूलों की बसों का औचक निरीक्षण किया गया।
आरटीओ ने गुरुकुल विद्या निकेतन, कक्का इंटरनेशनल एवं स्वामी विवेकानंद, कमला सागर स्कूल नलखेड़ा की बसों का निरीक्षण कर बसों के परिवहन संबंधी दस्तावेज, बीमा , अग्निशमन यंत्र, केमेरा, मेडिकल किट, लाइसेंस आदी का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए।
इस दौरान आरटीओ ने स्कूल प्रबंधक, वाहन चालक को निर्देश दिए कि बसों में निर्धारित छात्र संख्या से ज्यादा छात्र नहीं होने चाहिए एवं निर्धारित गति से ज्यादा वाहन की गति नहीं होनी चाहिए। इस दौरान आरटीओ द्वारा हाई सिक्यूरिटी नम्बर प्लेट एवं एक वाहन का पीयूसी नहीं होने पर 10 हजार 500 रुपए का चालान भी काटा गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live