बैंक के स्थापना दिवस पर समूहों को 54 लाख का ऋण वितरण

 

आगर मालवा, 07 सितंबर। बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना दिवस पर आज आजीविका मिशन की समूह महिलाओं को 54 लाख के ऋण का वितरण किया गया। यह वितरण बैंक की नलखेड़ा शाखा द्वारा किया गया। इस वितरण से आजीविका मिशन के 22 समूह लाभान्वित हुए ।
नलखेड़ा ब्रांच में आयोजित कार्यक्रम में मैनेजर अग्रणी बैंक  दिलीप सिंह, आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक  बलवंत चौहान, ब्रांच मैनेजर  सौरभ शर्मा, लोन ऑफिसर सुमित वाघमार, ब्लॉक प्रबंधक  शिव कुमार ,  लखन सिंह,  कालू सिंह सहित बैंक स्टाफ तथा आजीविका मिशन की ब्लॉक टीम उपस्थित रही।
बैंक सखी सरिता मालवीय, शोभा पाटीदार, मंजू सूर्यवंशी, राधा बामनिया, तथा समूह महिलाएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के तहत समूह महिलाओं को ऋण पत्र सौप कर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live