मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आगर जिले की 1 लाख 18 हजार 860 बहनों के खातों मे डाली राशि

 

 

आगर-मालवा, 09 सितम्बर/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर जिले के बीना में आयोजित हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेश की लाड़ली बहनों के साथ आगर-मालवा जिले की 1 लाख 18 हजार 860 बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत लगभग 14 करोड़ ,49 लाख 71 हजार 400 रुपये की राशि अंतरित की गई। साथ ही समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जिले हितग्राहियों को राशि का अंतरण किया गया।
जिला स्तरीय लाडली बहना कार्यक्रम एनआईसी के वीसी रूम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्रीजी के संबोधन का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती हरसिमरनप्रीत कौर, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रीना शर्मा व लाडली बहना उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live