पोषक प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

 

आगर मालवा, 15 सितम्बर। पोषक प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र आगर में आयोजित किया गया। कार्यशाला में से वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आरपीएस शक्तावत, किसान संघ से जिला अध्यक्ष रामनारायण तेजरा, उप संचालक उद्यान प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव, जनपद स्तरीय स्थायी कृषि समिति अध्यक्ष अमरसिंह यादव, कृषि विभाग से से प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी राय सिंह मौर्य, ‘आत्मा’ से ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर श्री मेहरबान सिंह यादव, शिवनारायण भिलाला, जगदीश जी पाटीदार, बनेसिंह यादव मंचासीन रहे।कृषि वैज्ञानिक डॉ.शक्तावत द्वारा संतरे फसल में पोषक प्रबंधन, किट-व्याधि प्रकोप के प्रबंधन के विषय मे विस्तार से बताया,साथ ही आगामी रबी सीजन की उद्यानिकी फसलों पर समसामयिक चर्चा की गई। कृषि विभाग की योजनाओं के बारे में मेहरबान सिंह यादव द्वारा जानकारी प्रदाय की गई। उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं की जानकारी सुरेंद्र यादव द्वारा दी गयी। भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म उद्योग उन्नयन योजना के बारे में अशोक झनकारे द्वारा बताया गया। इस अवसर पर विकासखंड नलखेड़ा के लगभग 75-80 कृषकों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण का लाभ लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live