म.प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने मुख्यमंत्री डॉ यादव का जताया  आभार 

 

रिपोर्ट -दारा सिंह आर्य

 

आगर मालवा। म प्र श्रमजीवी पत्रकार संघ ने पत्रकार सुरक्षा बीमा योजना में बढ़ीं प्रीमियम राशि को लेकर शासन द्वारा वहन किए जाने तथा आवेदन की 20 तारीख को बढा कर 25 सितंबर किए जाने की जोरदार मांग उठी गई थी। जिस को लेकर  मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने पत्रकारों कि मांग को मानते हुए 20 से बड़ा कर 25 सितम्बर कर देने पर, गुरुवार को आगर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह को धन्यवाद पत्र मुख्यमंत्री के नाम सौपा गया। साथ ही प्रदेश के सभी श्रमजीवी पत्रकारों की तरफ से मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ आभार मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता है।

स्मरणीय है कि पिछली 10 सितंबर 2024 से प्रदेश भर से जिला अध्यक्षो ने प्रदेशाध्यक्ष साथी शलभ भदौरिया के नेतृत्व में संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपे गए थे तथा प्रदेश की मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की सभी जिला इकाईयों ने यही ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
संगठन के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया ने मुख्यमंत्री यादव का आभार व्यक्त करते ~हुए~ प्रदेश के सभी साथियों से आभार व्यक्त करने की अपील की थी उसी तारतम्य में आगर मालवा जिला ईकाई ने मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई आगर-मालवा द्वारा अध्यक्ष  शलभ भदोरियया के निर्देश पर  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह को आभार पत्र सोपा गया। इस दौरान मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ,
नगर अध्यक्ष दिलीप जैन, वरिष्ठ पत्रकार नज़ीर अहमद, रामेश्वर कार्पेंटर, महेंद्र परमार,जाहिर खान, भागीरथ देवड़ा एवं हनीफ खान उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live