अखिल भारती सोंधिया राजपूत सभा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न।

 

रिपोर्ट पिंटू बैरागी

बड़ोद। अखिल भारतीय सो‌धिया राजपूत महासभा के तत्वाधान में दो दिवसिम् प्रशिक्षण वर्ग आगर व रतलाम जिले का बडौद ब्लॉक मे आयोजित किया गया। आयोजन के संयोजक जसपाल सिंह परिहार थे। दो दिवसीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुसनेर विधायक भेरोसिंह परिहार (बापू),
प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह पाटन,
हेमराज कल्पोनी पूर्व विधायक राजगढ़ थे। विशेष अथिति जनपद अध्यक्ष श्याम सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राधे ठाकुर,, वरिष्ठ जिला अध्यक्ष, बलवंत सिंह बोडाना थे।अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ जिला अध्यक्ष भगवान सिंह रतलाम, युवा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रतलाम,महासचिव नरेंद्र सिंह बिजानगरी व ब्लॉक अध्यक्ष आगर,मयंक सिंह बना ने किया,
प्रशिक्षण में अलग अलग विषयों पर वक्ताओं द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष कालू सिंह पाटन,वरिष्ठ
हेमराज कल्पोनी पूर्व विधायक (प्रदेश उपाध्यक्ष),सत्यनारायण जीरापुर, विधिसलाहकार
प्रेमसिंह डिगोंग, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा संगठन अर्जुनसिंह राजगढ़ के द्वारा अलग-अलग विषयो पर अपने विचार व्यक्त किए और समाज में भिन्न- भिन्न कुरुतियों को बंद करने का संकल्प दिलाया गया।प्रदेश सचिव नारायण सिंह,
रामलाल संगठन मंत्री, ब्लॉक अध्यक्ष अमर सिंह, ब्लाक महासचिव गोविंद सिंह आर्य, सरपंच गोरधनसिंह चैनपूरा बीजानगरी ब्लॉक अध्यक्ष तूफान सिंह व समाज के वरिष्ठ व युवा जन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन महासचिव करनसिंह गरबड़ा , नारायण सिंह के द्वारा किया गया ,आभार युवा जिला अध्यक्ष राज तंवर के द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live