हमारे घर व घर के आसपास स्वच्छता रखना जरूरी, नहीं तो कई तरह की बीमारियां हमें घेर लेंगी

 

आगर-मालवा, 25 सितम्बर/स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत हाई स्कूल बापचा बड़ौद में छात्रों तथा शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली गई। सभी छात्रों तथा स्टाफ द्वारा स्कूल परिसर की साफ-सफाई भी की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक विष्णु परिहार के मार्गदर्शन में स्वच्छता की शपथ ली। संस्था प्राचार्य डॉ. दशरथ कुमार गवली ने स्वच्छता अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमें अपने शरीर,घर आंगन, स्कूल,गली,मोहल्ला तथा गांव को नियमित रूप से साफ रखना चाहिए नहीं तो बीमारियां हमें घेर लेंगी। अभी मच्छरों के प्रकोप से डेंगू बुखार चल रहा है। खाने पीने में भी स्वच्छता का ध्यान रखें। परिसर को स्वच्छ बनाने के लिए छोटे छोटे कई उपाय भी बताये। इस अवसर पर शिक्षक रंजीत पहाड़िया, सुनील जोशी, तृप्ति श्रृंगी,नीतेश शर्मा, हरीश मालवीय भी थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live