स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत कलेक्ट्रेट परिसर मे लगाई झाड़ू

 

आगर – मालवा, 28 सितम्बर।स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता थीम पर आज कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारी- कर्मचारियों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।
कलेक्टर सिंह द्वारा स्वयं श्रमदान करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न स्थानों पर झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर सफाई की गई। कलेक्टर ने अपने संदेश में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति सफाई को अपने दैनिक दिनचर्या में शामिल करे, प्रतिदिन अपने घर एवं घर के आसपास सफाई रखने हेतु श्रमदान करें तथा अन्य व्यक्तियों को भी स्वच्छता का वातावरण निर्मित करने हेतु प्रेरित करें।
कलेक्टर सिंह के साथ ही अपर कलेक्टर आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती मनीषा कौल, डिप्टी कलेक्टर सर्वेश यादव, अधीक्षक भू अभिलेख प्रीति चौहान सहित कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा कार्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर एवं कचरा उठाकर सफाई की गई। शासकीय सेवकों द्वार कार्यालय परिसर में संयुक्त श्रमदान कर जिले के नागरिकों को अपने घर एवं घर के आसपास तथा सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई बनाए रखने संदेश दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live