जन अभियान परिषद ने पंडित दीनदयाल जन्मतिथि पर किया व्याख्यान माला का आयोजन

 

आगर मालवा, 29 सितंबर। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला इकाई आगर मालवा ने स्थानीय नेहरू शासकीय महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मतिथि पर व्याख्यान माला का आयोजन किया। जिसमें की मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के समस्त कार्यकर्ताओं सहित सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्रा मौजूद रहे । उपरोक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर दशरथ मसानिया , देवकरण मीणा, ब्लॉक समन्वयक बड़ोद मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मदनलाल मालवीय उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में नवांकुर समितियां के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।जिनमें की बाबूलाल कुंभकार, जीवन सिंह गुर्जर, शिवनारायण आर्य व दिनेश तिवारी उपस्थित रहे । परामर्शदाताओं के रूप में राधेश्याम जोगचंद, शंकरलाल नागदिया, नारायण सिंह बगाना, देवेन्द्र जोशी व कुमारी डिंपल योगी उपस्थित रहे ।उपरोक्त कार्यक्रम जन अभियान परिषद आगर मालवा के जिला समन्वयक देवेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया व जानकारी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला इकाई आगर मालवा के राधेश्याम जोकचंद द्वारा दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live