लाडली बहना योजना से किरण गवली के जीवन में निरन्तर आ रहा बदलाव

 

आगर-मालवा, 05 अक्टूबर। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जिले की महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है, प्रतिमाह प्राप्त होने वाली राशि से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही है तथा राशि अपनी स्वयं की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ ही घरेलू खर्च एवं अपना रोजगार भी स्थापित करने में उपयोग कर रही है।
आगर-मालवा जिले की रहने वाली श्रीमती किरण गवली मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से बेहद खुश है, वे कहती है लाडली बहना योजना में आज मासिक किस्त मिली है, प्रतिमाह मिलने वाली राशि से आर्थिक स्थिति पहले से कई गुना बेहतर हुई है तथा जीवन में निरन्तर बदलाव आ रहा है, लाडली बहना के रूप में पहचान मिलने के बाद पैसों की किसी तरह से तंगाई नहीं देखना पड़ती है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के सफल संचालन के लिए लाडली बहना किरण गवली मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को हृदय से धन्यवाद दे रही हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live