महिला पुलिसबल ने किया स्कूटी से मेला क्षेत्र का भ्रमण

 

कानड़। शारदेय नवरात्र पर्व के दौरान जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों तथा ग्रामीण क्षेत्रो में मॉ की आराधना किए जाने का दौर चल रहा है , नगरीय क्षेत्रों में गरबा उत्सव सहित अन्य गतिविधियां संचालित हो रही है और यहां पर लगातार महिलाओं की आवाजाही बनी रहती है। महिलाओं से संबंधित कोई अपराध घटित न हो तथा महिलाएं निडरता के साथ आराधना स्थलो पर आवाजाही कर सके इसी उद्देश्य के साथ थाना क्षेत्रो के लिए महिला पुलिसकर्मी एवं महिला पुलिस अधिकारियों के अलग-अलग दल बनाए गए और भक्ति स्थल की सुरक्षा के लिए शक्ति दल को एसपी विनोद कुमार सिंह द्वारा शनिवार हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। दल की महिला पुलिस कानड़ माँ बिजासन मंदिर मंदिर और मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। साथ ही अपने वाहन से निरीक्षण कर, भीड़ भाड़ स्थल की और घूम रहे मन चलो को फटकार भी लगाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live