माटीकला शिल्पीयों बाजरों में उचित स्थान उपलब्ध कराने तथा कर वसूली नहीं करें |

सीईओ जिपं ने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद सीईओ को जारी किये निर्देश

आगर-मालवा  –  दीपावली पर्व में माटीकला उत्पादों को बढ़ावा दिये जाने हेतु स्थानीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाले हाट बाजारों में उचित स्थान उपलब्ध करवाते हुए विक्रय व्यवस्था करें तथा इन शिल्पीयों से किसी भी प्रकार के कर की वसूली न की जाए, यह निर्देश जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर द्वारा जिले की सभी नगरीय निकायों के सीएमओ एवं जनपद सीईओ को जारी किए गए है।
जारी पत्र अनुसार परम्परागत माटी शिल्पीयों को उनके माटी उत्पाद यथा -दीपक, खिलौने, सजावटी सामग्री को बढ़ावा देने हेतु बाजार में उचित स्थान उपलब्ध करवाएं, ताकि परम्परागत माटी शिल्पीयों को प्रोत्साहन मिल सकें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live