प्रभारी मंत्री श्री चौहान का दौरा कार्यक्रम

आगर मालवा – प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री तथा आगर-मालवा जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान 09 नवम्बर को जिले के प्रवास पर रहेंगे।
जारी दौरा कार्यक्रम अनुसार प्रभारी मंत्री  चौहान 09 नवम्बर को पूर्वान्ह 11ः00 बजे सर्किट हाउस आगर आएंगे तथा जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। इसके पश्चात् 11ः30 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकास कार्यां की समीक्षा बैठक लेंगे, अपरान्ह 02ः00 बजे आगर से प्रस्थान कर अपरान्ह 02ः40 बजे गौ-अभ्यारण्य सालरिया पहुंचेंगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। प्रभारी मंत्री चौहान अपरान्ह 04ः00 बजे वीर सपूत बद्रीलाल यादव को श्रृद्धांजलि अर्पित करने हेतु उनके निज निवास ग्राम नरवल पहुचेंगे। इसके पश्चात् अपरान्ह 04ः45 बजे सर्किट हाउस आगर पर जनसामान्य से भेंट करेंगे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live