प्रभारी मंत्री  नागर सिंह चौहान का जिले में आत्मीय स्वागत् हुआ

 

आगर-मालवा, 09 नवम्बर/ प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति कल्याण विभाग मंत्री तथा आगर-मालवा जिला प्रभारी मंत्री  नागर सिंह चौहान का शनिवार को आगर-मालवा जिले में आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत् किया गया।
इस अवसर पर विधायक गेहलोत, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती मुन्नाबाई चौहान, जिलाध्यक्ष चिन्तामण राठौर, पूर्व विधायक मुरलीधर पाटीदार, भैरू सिंह चौहान,  दिनेश परमार, मनीष सोलंकी आदि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह, एसपी  विनोद कुमार सिंह, अपर कलेक्टर  आरपी वर्मा, एसडीएम श्रीमती किरण बरवडे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live