प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने शहीद बद्रीलाल यादव को श्रृद्धांजलि अर्पित की |

आगर-मालवा  –   प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान ने शनिवार को ग्राम नरवल पहुंचकर शहीद  बद्रीलाल यादव को श्रृद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि आगर जिले के वीर सपूत 63 राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन के नायक  बद्रीलाल यादव, का राजौरी जम्मूकश्मीर में 04 नवम्बर को सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था, जिन्हें 06 नवम्बर को पैतृक ग्राम नरवल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
इस अवसर पर विधायक मधु गेहलोत, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, एसपी विनोद कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, बंटी ऊंटवाल, प्रेम यादव, ओम मालवीय, भैरूसिंह चौहान, विजय यादव, सोनु गेहलोत, प्रेम मस्ताना, हरिनारायण यादव, सुरेश बैरागी, महेश शर्मा व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live