होमगार्ड विभाग द्वारा 78 वाँ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया

आगर-मालवा  |  06 दिसम्बर/जिला होमगार्ड विभाग द्वारा शुक्रवार को 78 वाँ होमगार्ड एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएसपी  मोतीलाल कुशवाह रहें।
समारोह सर्वप्रथम प्लाटून कमाण्डर  कविता सोलंकी एवं 02 प्लाटूनों के द्वारा यूनिट फ्लेग को सलामी दी गई। परेड द्वारा सलामी पश्चात् मुख्य अतिथि सीएसीपी  कुशवाह द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्रीजी, गृहमंत्रीजी, गृह सचिव भारत सरकार एवं डायरेक्टर जनरल होमगार्ड मध्यप्रदेश  अरविन्द कुमार के द्वारा जारी संदेशों का वाचन किया गया। इस आयोजन के दौरान मुख्य अतिथि एवं प्लाटून कमाण्डर होमगार्ड श्रीमती सोलंकी द्वारा पूर्व में सेवानिवृत्त होमगार्ड जवानों को पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत कर उनकी पूर्व में विभाग में दी गई सेवा की सराहना की गई एवं बधाई दी गई।
मुख्य अतिथि द्वारा जिले में ड्यूटी स्थलों पर पदस्थ होमगार्ड जवानों को अच्छी ड्यूटी की सराहना की एवं बधाई दी गई एवं आपदा के दौरान एसडीईआरएफ जवानों को त्वरित कार्यवाही कर लोगों की जान बचाने के लिए बधाई दी गई एवं भविष्य में भी इसी प्रकार और अच्छे से ड्यूटी करने की समझाईश दी गई। इस दौरान जिले से भेजे गये होमगार्ड जवानों को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव अच्छे से संपादित करने के फलस्वरूप एसडीओपी द्वारा जवानों की प्रशंसा करते हुए बधाई दी गई।
इस आयोजन के दौरान  मुकेश जामोद सहा.उपनिरीक्षक(एम), हव.67 बाबूंसंह चंद्रावत, सैनिक 1031 शेख मजहर, सैनिक 1061 संतोष विश्वकर्मा, सैनिक 1013 नीरज चौहान, सैनिक 1040 राहुल राठौर, सैनिक 65 घीसूलाल, सैनिक 1026 अरूण मालवीय आदि कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन प्लाटून कमाण्डर  सोलंकी द्वारा किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live