युवा दिवस के संबंध में बैठक का हुआ आयोजन |

आगर मालवा, । जिला शिक्षा अधिकारी  आर सी खंदार की अध्यक्षता में प्रशिक्षित योग शिक्षकों की युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्कार के आयोजन के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बैठक रखी गई।
बैठक में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के आयोजन के लिए शासकीय एवम् अशासकीय शालाओं में बच्चों को प्रशिक्षित करने का दायित्व योग शिक्षकों को सौंपा गया एवं आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई।
बैठक में राज्य योग आयोग के सदस्य हरीश श्रीवास्तव, जिला योग प्रभारी चैतन्य कुमार गवली, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुरेंद्र महापात्र एवं योग शिक्षक शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live