कलेक्टर ने निर्वाचन कार्य में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर सेवानिवृत प्रो.सुशील कटारिया को सम्मानित किया |

आगर मालवा 
लोकसभा, विधानसभा निर्वाचन में अपनी उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने पर कलेक्टर  राघवेंद्र सिंह द्वारा शासकीय नेहरू महाविद्यालय के सेवानिवृत प्रोफेसर  सुशील कटारिया को सम्मानित किया। कलेक्टर द्वारा प्रो. डॉ. कटारिया का पुष्प माला पहनाकर, शॉल श्रीफल व गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि प्रोफेसर डॉ. कटारिया द्वारा निर्वाचन के दौरान दी गई सेवाएं सराहनीय है। निर्वाचन सेवाओं के लिए कटारिया का जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर ने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके स्वास्थ्य और दीघार्यु जीवन की कामना की। इस दौरान डॉ. कटारिया ने भी इलेक्शन के दौरान अधिकारी कर्मचारियों से मिले सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। विदित हो कि लोकसभा, विधान सभा निर्वाचन के दौरान डॉ. कटारिया द्वारा राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की गई है।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर  आरपी वर्मा, संयुक्त कलेक्टर  मिलिंद ढोके, एसडीएमसी  सर्वेश यादव, डिप्टी कलेक्टर  मनीषा कौल व जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live