पुरानी जल संरचनाओं का जीर्णोद्धार करवाएं – कलेक्टर सिंह

आगर मालवा 
जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से….
जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु प्रदेश के साथ ही आगर-मालवा जिले में 30 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत विशेष अभियान शुरू होगा, जो 31 अप्रैल तक चलेगा।
जल गंगा सवंर्धन अभियान को लेकर कलेक्टर  राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ  नंदा भलावे कुशरे,एसडीएम सुसनेर  सर्वेश यादव, एसडीएम आगर  किरण बरबड़े, सभी जनपद सीईओ एवं सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान का जिले में सफल क्रियान्वन सुनिश्चित किया जाए, सभी ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्द्धन के कार्य हो, जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व वाली जल संरचना जैसे तालाब, कुंआ, बावड़ी तथा अन्य को चिन्हित कर उनका जीर्णोद्धार एवं साफ-सफाई करवाई जाए, वर्षा का जल सहेजने के लिये नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया जाए। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्ण अमृत सरोवर कार्यों को राजस्व अभिलेखों में दर्ज किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि अमृत 2.0 अन्तर्गत शासन स्तर से जिले के लिये निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्य करें। कलेक्टर ने समस्त विभाग प्रमुखों को शासकीय भवनों पर वाटर रिचार्ज संरचनाओं के निर्माण हेतु निर्देशित किया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live