आगर पुलिस की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई , 7 लाख रुपए से अधिक कीमत का गांजा जब्त |

आगर मालवा । आगर पुलिस ने नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को दबोच कर 7 लाख से अधिक कीमत का अवैध गांजा जब्त किया है , आगर पुलिस ने यह कार्यवाही मंगलवार को की है , अवैध मादक पदार्थों पर कार्यवाही को लेकर आगर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह के सख्त निर्देश है ,इसी कड़ी में आगर मालवा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित भी किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) आगर मोतीलाल कुशवाहा और थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा की जब्ती कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ,
पुलिस द्वारा मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दिनांक 03.06.2025 को कोतवाली पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अपने निवास स्थान पर अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखे हुए है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर विधिसम्मत तलाशी ली गई, जिसमें 21.किलो 510 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया जिसकी कीमत 7 लाख 52 हजार 850 है , पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम वसीम खान पिता अंसार खान उम्र 31 वर्ष निवासी महाँकाल होटल के पीछे, अर्जुन नगर रोड, आगर बताया , वहीं मौके से बरामद 21.510 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा ओप्पो कंपनी का F17 मोबाइल फोन को विधिवत जब्त किया गया। आरोपी से मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय से संबंधित पूछताछ की जा रही है , फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामले में धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम (NDPS Act) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है , उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उपनिरीक्षक संजय गुनेरा, प्रआर सुनील पटेल, संदीप ठाकुर, महेश पाटीदार, बाबू बबेरिया, आर शिवम सोनी, शिवम यादव, राजेश दांगी, वीरेंद्र पांचाल, आशीष शुक्ला, सुनिल नागर, दीपक सोलंकी, बबीता परचैया की भूमिका सराहनीय रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live