नगर परिषद द्वारा वुमेन फार ट्री अभियान अंतर्गत शहीद पार्क में किया गया पौधारोपण- विश्व पर्यावरण दिवस-

सुसनेर। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएमओ ओपी नागर के निर्देशानुसार नवीन बस स्टैंड स्थित शहीद पार्क में अमृत मित्र योजना अंतर्गत वुमन फार ट्री अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह कलारिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसौदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी, राकेश कानुड़िया एवं नईम अहमद मेव, पार्षद प्रतिनिधि जितेन्द्र सांवला ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। अभियान अंतर्गत रोपे गए पौधे की देख रेख भी स्व सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर लेखापाल जमील उर रहमान, स्टोर शाखा अखलाक अहमद खान, योजना प्रभारी शहजादी खान, सामुदायिक संगठक जगदीश परमार, अरविंद बघेल सहित विभिन्न स्व सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live