जन अभियान परिषद ने मनाया बाबडी उत्सव एवं विश्व पर्यावरण दिवस पर शिव पहाड़ी पर रोपे पौधे 

आगर मालवा। जिले के कानड़ मे गुरुवार को  जन अभियान परिषद ने बाबडी को उत्सव के रूप में मनाया। साथ ही मध्यप्रदेश के 313 ब्लॉक में बावड़ी उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। ऊक्त आयोजन के साथ साथ विश्व पर्यावरण दिवस पर मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ तथा कानड़ मे बाबा भूतेश्वर महादेव मंदिर कि अतिप्राचीन बावड़ी पर दीप प्रज्वलित ओर सफाई अभियान किया गया।जहा अति प्राचीन बावड़ी जिसका इतिहास 100 वर्ष से अधिक पुराना हे कि सफाई कर, पौधा रोपण ओर बावड़ी की पूजा अर्चना की गई। जहा, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने नीम, पीपल, आम, जमीन के पौधे भी रोपे गए।

 

बताया इतिहास- अति प्राचीन बावड़ी जहा आज भी वर्ष भर पानी भरा रहता हे। के बारे मे सामाजिक कार्यकर्ता दारा सिंह आर्य ने कहा कि शिव पहाड़ी के नाम से पहचाने जाने वाला मंदिर जहा शिव कि प्रतिमा विराज मान हे। जिसका कोई इतिहास नहीं कि मूर्ति कि स्थापना कब हुई। वही पास मे अति प्राचीन एरण से बनी बावड़ी जहा पुरे वर्ष भर पानी भरा रहता हे। मंदिर ओर बावड़ी का इतिहास 100 वर्षो से अधिक का हे। कहा जाता हे कि ज़ब भी आस पास अन्य समाज के लोग व्यापार करने जाते थे। ओर ज़ब व्यापार कर वापस लौटते थे। तब शिव पहाड़ी जहा एक दो बड़े पेड हुआ करते थे। उस जगह विश्राम कर, खाना पीना करते थे। उसी स्थान पर उन लोगो ने मूर्ति कि स्थापना कि, ऐसा बताया जाता हे। पुराने जमाने के समय जो मंदिर बना वो वैसा आज भी हे। ओर वही मंदिर के एक छोर पर बनी अति प्राचीन बावड़ी भी यथावत हे। समय समय पर यहां सफाई अभियान चला कर, बावड़ी का जीर्णोउधार भी हुआ हे। आज वहा नगर परिषद ने सुन्दर सराय ओर झूलो का निर्माण कर ओर सुन्दर बनाने का प्रयास किया हे। आने वाले समय मे यहां ओर निर्माण होगे। पास ही ऊपर शिव पहाड़ी पर एक छोटा होद हे। जहा आज भी गर्मी, बारिश. ठण्ड मे पानी भरा रहता हे। जिसे चालर के नाम से जाना जाता हे।विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कार्यक्रम मे वरिष्ठ समाजसेवी केशव सिंह दरबार,नगर परिषद सीएमओ शिव सिंह चौहान, डॉ देवनारायण गौड़, मीणा स्वर्णकार आगर, ऋषिका(छात्रा), नवा अंकुर संस्था से शिवरीनारायण आर्य, गणपत मालवीय, गोविंद सिंह राजपूत,, दिनेश मालवीय, राजेश चौहान, लोकेंद्र सिंह राजपूत, डॉ पुष्पेंद्र दरबार,डॉ,जगदीश मालवी य आगर, नरेन्द्र गौड़ मौजूद थे।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर नारायण सिंह बगाना ने किया और आभार नवा अंकुर सस्था सेक्टर कानड़ के श्याम पाटीदार ने माना। कार्यक्रम कि संपूर्ण व्यवस्था जन अभियान परिषद आगर के सुनील मालवीय, नवा अंकुर सस्था एव नगर विकास समिति के द्वारा कि गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live