5 जून 2025 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज बड़ोद नगर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली |

बड़ोद –स्थानीय सामाजिक संगठन हरित द्वारा सिद्धार्थ कान्वेंट स्कूल परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत शिक्षकों और समाजसेवियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर गुलमोहर जैसे  छायादार व औषधीय वृक्षों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रामचंद्र महलका प्रकाश चौरडिया पिंटू बैरागी लखन सेन साबिर शेख जितेंद्र राव सहित स्कूल स्टाफ  उपस्थित रहे।कार्यकर्ताओं ने बताया की “पर्यावरण संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है। यह कार्यक्रम सभी को प्रकृति से जोड़ने और उनमें हरियाली के प्रति प्रेम जागरूक करने का एक प्रयास है।”

विद्यालय की प्राचार्य रामचंद्र महलका ने पौधारोपण को विद्यालय के लिए एक प्रेरणास्पद पहल बताते हुए सभी सहभागी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय नियमित रूप से पौधों की देखरेख करेगा।

इस तरह बड़ोद में विश्व पर्यावरण दिवस पर एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश फैलाते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live