संविधान हत्या दिवस पर शा.उमावि मोड़ी में बच्चों को दिखाई लघु फिल्म |
आगर मालवा –
मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार आज 25 जून 2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोड़ी में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों के मध्य आपातकाल को काले दौर के रूप में बताते हुए भारत सरकार द्वारा निर्मित फिल्म दिखाई गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों द्वारा आपातकाल के दौरान किस प्रकार नागरिक स्वतंत्रता और मौलिक अधिकारों के हनन पर विचार रखे गए। शिक्षक पीरु लाल खटीक द्वारा अपने शब्दों से आपातकाल का वर्णन किया गया, शिक्षक आशीष कुमार जैन द्वारा आपातकाल के दौरान किस प्रकार व्यापक निलंबन ,संवैधानिक सुरक्षा का क्षरण हुआ इस विषय पर प्रकाश डाला गया। साथ ही शिक्षक निर्मल भारती, मनीष शर्मा ,आशु सिंह सोलंकी जगदीश चंद्र गोठी द्वारा आपातकाल के दौरान किस प्रकार देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन हुआ, विभिन्न विषयों पर शिक्षकों द्वारा प्रकाश डाला गया। साथ ही आपातकाल के दौर से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
