मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारी

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से आज उनके दिल्ली प्रवास के दौरान मध्य प्रदेश भवन में दिल्ली संत महामंडल के पदाधिकारियों ने भेंट कर मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं दी।

दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर महंत नवल किशोर दास जी, संगठन महामंत्री स्वामी कंचन गिरी जी, कोषाध्यक्ष श्रीमंत धीरेंद्र पुरी जी और कोतवाल महंत मंगलदास जी ने मुख्यमंत्री डॉ यादव को श्रीरामजी की प्रतिमा और शाल-श्रीफल देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने संतों की बधाई स्वीकार करते हुए सभी संतों को मध्यप्रदेश आने का न्योता दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live