कामधेनु सनातन विद्यापीठ में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन  गुरुकुल के छात्रों ने दी मन मोहक प्रस्तुति

आगर मालवा। जिले के आदर्श ग्राम रलायती में कामधेनु सनातन परिवार के नेतृत्व में चल रहे गुरुकुल कामधेनु सनातन विद्यापीठ का तृतीय वार्षिक महोत्सव बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गायत्री मंत्र वेद पाठ से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सब से पहले गुरुकुल के ब्रह्मचारी और ब्रह्मचारिणीयो द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिस में योग आसन, आत्म रक्षा के लिए लाठी और नियुद्ध कराटे का प्रदर्शन किया गया। साथ ही समाज में व्याप्त कुरूतियो के उन्मूलन पर नाटक, लक्ष्य केंद्रित करने के लिए महाभारत काल के नाट्य दृश्य को अंग्रेजी और हिंदी भाषा में प्रस्तुति किया। बच्चो द्वारा महर्षि दयानंद सरस्वती,स्वामी श्रद्धानंद ,प. राम शर्मा आचार्य,भगत सिंह के किरदार का अभिनय करते हुए बताया की गाय बचेगी तो राष्ट्र बचेगा, गुरुकुल में पढ़कर ही बच्चों को संस्कारवान बनाया जा सकता है। वर्तमान समय में गुरुकुल में पढ़कर ही बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है। आदि विषयो पर सुंदर प्रस्तुति दी गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में परमहंस डॉ. अवधेश पुरी महाराज उज्जैन , विधायक मधु गहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भेरू सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य सुरेश व्यास, गायत्री शक्ति पीठ शाजापुर शैलेन्द्र श्रीवास्तव, इंदौर से वरिष्ट समाज सेवी प्रफुल्ल निलोसे, नलखेडा गायत्री परिवार से ओमप्रकाश तेजरा मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव प्रह्लाद सिंह आर्य और गुरुकुल प्राचार्य राहुल सेन ने किया। कार्यक्रम का आभार प्रकट संस्था अध्यक्ष श्याम सिंह आर्य ने माना। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुजान सिंह, गोकुल सिंह, नारायण सिंह , गोकुल सिंह आर्य, जगदीश चौहान, प्रेम सिंह चौहान, दीपक शर्मा, सुरेश चौहान, रामेश्वर बगड़ावत, तोफान सिंह बगड़ावत, लाल सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम में आसपास ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और कार्यक्रम का आनन्द लिया

Leave A Reply

Your email address will not be published.

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Agar Live