जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त
आगर मालवा |
आगर जिले के बडौद में युवा प्रेरक परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराजा के निर्देशन में संचालित श्री जैन श्वेतांबर मालवा महासंघ का प्रदेश सह संयोजक नियुक्त करने पर ललित जै. राजावत को नगर स्थिति गांधी चौक में ईस्ट मित्रो ने माला व साफी पहनाकर स्वागत कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। प्रदेश के मालवा महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष मेहता, संगठन प्रमुख अभयजी जैन नागदा, राजेश मानव ने नियुक्ति पत्र जारी कर शुभकामनायें प्रेषित की. राजावत ने अपनी नियुक्ति पर धन्यवाद प्रेषित कर 06 जुलाई को पूज्य आचार्य श्री के इन्दौर चातुर्मास मंगल प्रवेश पर अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया.नगर के प्रकाश चोरड़िया, पिंटू बैरागी, साबिर शेख,लखन सैन,इम्तियाज ,आयुष जैन, चीनू जैन उपस्थित रहे।
