थाना प्रभारी को लेकर मुख्यमंत्री के नाम मीडियाकर्मियों ने सौंपा ज्ञापन।
आगर मालवा – बड़ौद
आगर जिले के बडौद में पुलिस थाना प्रभारी के के तिवारी की कार्यप्रणाली ओर पत्रकार मीडियाकर्मियों के साथ अभद्रता करने के विरोध में नगर के पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसील कार्यालय में तहसीलदार भंवर सिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर में जब कोई गैरकानूनी गतिविधि को लेकर मीडिया कर्मियों द्वारा समाचार प्रकाशित किया जाता है तो उन्हें धमकाया जाता हे। वहीं 28 जून को शांति समिति की बैठक में सार्वजनिक रूप से पत्रकारों को कहा गया कि किसी भी प्रकार का समाचार प्रकाशित करने से पहले मुझसे चर्चा किया करो। बेवजह समाचार लगाया गया तो मुझे न्यायालय की शरण में जाना पड़ेगा।
इस अवसर पर संयुक्त पत्रकार संघ के महेंद्र जैन, निशांत शर्मा, साबिर शेख, मनोज महाजन दिलीप जैन, मेघराज मोदी, अंकित गोलू गर्ग, राजेंद्र जैन, राजपाल सिंह राजपूत, श्याम जायसवाल, फखरुद्दीन नटवर सिंह राजपूत सुनील चौहान, चिंटू राजपूत, जावेद मुल्तानी आदि मौजूद थे।