नगर से एक दिवसीय बाइक से समरसता यात्रा लेकर पहुंचे,कायावर्णेश्वर महादेव क्यासरा राजस्थान |

तनोडिया। हिन्दू उत्सव समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर के सनातन चौक से कायावर्णेश्वर महादेव क्यासरा डग राजस्थान तक एक दिवसीय विशाल बाइक यात्रा भव्य रूप में शाम 5 बजे तक शुक्रवार को पहुंचें । और जलाभिषेक किया।यात्रा का नगर में जगह जगह मंच बनाकर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम थडोदा, पिपलोनकला,बडोद,डग सहित अन्य गांवों में भी पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में इंदौर से आए शंकर अगोरी टीम के कलाकारों द्वारा प्रर्दशन किया गया। स्वागतकर्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, विधायक मधु गेहलोत,पुर्व विधायक लालजीराम मालवीय,मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, चंद्रपाल सिंह राठौर, योगेश जैन, डॉ मोहनलाल मकवाना, आदि ने किया। इस यात्रा में राधावल्लभ जैन, जवाहरलाल सोनी, दिनेश कोठारी, डॉ राहुल जैन, मनीष सोनी, महेश शर्मा, एलकारसिंह सौंलकी, नर्मदाशंकर जोशी, सर्वेश घौंसले, ओम शर्मा, विजेन्द्र सिंह राठौर, दीपक मंडवाल, लोकेन्द्रसिंह राठौर सहित बडी संख्या में भक्तों शामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live