बरसते पानी में महिलाओ एवं छोटे-छोटे बच्चों ने बाबा बैजनाथ का किया जलाभिषेक |

आस्था का ऐसा रंग,जो बरसते पानी में भी नहीं रोक पाया श्रद्धालुओं को जाने से

तनोड़िया – जय शिव कावड़ यात्रा, हनुमान झंडा मंडल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को तनोडिया नगर से सनातन चौक से शुरू होकर कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुई अगर स्थित अति प्राचीन मंदिर पहुंची! कलश यात्रा में महिला एवं छोटी छोटी बालिका अपने सिर पर कलश लेकर भारी बारिश के बिच कलश यात्रा मे सम्मिलित हुई ! श्रावण मास में भक्ति का ऐसा रंग चढ़ रहा है की आसपास के क्षेत्र में भी कलश यात्रा के साथ-साथ रामायण का अखंड पाठ, शिव पुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है! बरसते पानी होने के बावजूद भी आस्था का ऐसा अद्भुत संगम और उत्साह रहा की जाने वाले किसी भी श्रद्धांलु को यात्रा में जाने से बारिश नहीं रोक पाई! बरसते पानी में महिलाओं द्वारा मंगल गीत के साथ भोलेनाथ के भजन गाते हुए पैदल 21 किलोमीटर की दूरी तय कर आगर स्थित बैजनाथ दरबार पहुंची! जहां बाबा का जलाभिषेक किया गया! नगर वासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर जगह-जगह कलश यात्रा में जा रही महिलाओं का भव्य स्वागत किया गया! फलिहारी खिचड़ी केले वितरण किए गए! कलश यात्रा के समापन के पश्चात सभी का भोजन करवाया! जहां 3000 महिला पुरुषों ने बाबा के आंगन में भोजन प्रसादी ग्रहण की ! कलश यात्रा की जानकारी देते हुए समिति के सदस्य डॉक्टर बाबू प्रजापत, भंवर सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा का चौथा वर्ष था! भारी बारिश होने के बावजूद भी महिलाओं का उत्साह और समर्पण इतना था कि बारिश भी महिलाओ का रास्ता रोक नहीं पाई! यात्रा में स्थानीय पुलिस प्रशासन की चाक चोबंद व्यवस्था रही!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live