नगरी प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय एवं प्रभारी मंत्री नागर का हुआ भव्य स्वागत !
तनोड़िया – रविवार को इंदौर से आगर जाते समय तनोडिया में मध्य प्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, एवं आगर जिले के जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया! आगर में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी एवं संविधान निर्माता, बाबा साहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए दोनों मंत्री गण का प्रवास आगर तय हुआ था!
भाजपा कार्यकर्त्ता महेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने पेट्रोल पम्प पर नगरीय प्रशासनीय मंत्री का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया उसी के साथ महाराणा प्रताप का चित्र भेंट स्वरूप प्रदान किया! वही स्वास्तिक शोरूम पर मनीष सोनी और डॉ राहुल जैन के द्वारा भव्य स्वागत किया गया!
स्वागत करते समय आगर जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत, मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह चौहान, महामंत्री सतपाल सिंह चुंडावत, सरदार सोलंकी,जिला सह कोषाध्यक्ष महेश कुमार मित्तल, भरत जायसवाल, महिपाल सिंह राठौड़, पंकज मित्तल, पवन सिंह आंजना बलराम सिंह राठौड़, कालू यादव, हरिओम सिंह राठौड़,भवर सिंह राठौड़,गिरीश परमार, डॉ बाबू प्रजापत, दीपक मंडवाल, शैलेन्द्र मालवीय, अर्जुन पाटीदार,मनीष चौहान,दिलीप सिंह झाला, मनोहर सिंह, बलराम सिंह आदि भाजपा कार्यकर्त्ता स्वागत दौरान मौजूद रहे!
