नवरात्रि पर्व की पहली आस्था की लहर – कानड़ में मां बिजासन हिंगलाज माता मंदिर सहित शीतला माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

 

कानड़। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर कानड़ स्थित प्राचीन मां बिजासन हिंगलाज माता मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर में मां बिजासन और हिंगलाज माता का विशेष श्रृंगार कर विधिविधान से पूजा-अर्चना व घटस्थापना की गई। देवी दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

मां के दरबार में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं मंदिर प्रांगण में बच्चों के लिए लगे झूले और मेले जैसे माहौल ने उत्सव की रौनक को और बढ़ा दिया। दिनभर श्रद्धालु परिवार सहित दर्शन कर आशीर्वाद लेते रहे।

 

इसी तरह नगर के वार्ड 09 झालका सेरी स्थित मां शीतला माता मंदिर पर भी नवरात्रि के शुभारंभ पर विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने यहां भी पहुंचकर माता के दर्शन किए और परिवार की मंगलकामनाओं के लिए प्रार्थना की।नव रात्रि के शुभारंभ पर मां बिजासन हिंगलाज माता मंदिर और मां शीतला माता मंदिर में हुए इस विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना ने पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का संचार कर दिया है। मंदिर परिसरों में नौ दिनों तक भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live