प्रियंका गांधी का मोदी पर हमला, कहा- सरकार के पास युवाओं के लिए जुमले हैं, रोजगार नहीं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी को लेकर सरकार पर कड़ा हमला करते हुए गुरुवार को कहा कि मोदी सरकार धरातल पर कोई काम करने की बजाय सिफर् विज्ञापनबाजी तथा जुमलेबाजी करती है और इससे किसी का भला नहीं होता है। वाड्रा ने कहा कि आये दिन लोगों की नौकरियां छिन रही हैं और आये दिन देश के युवाओं के समक्ष रोजी रोटी का संकट खड़ा हो है। हर महीने बड़े स्तर पर लोगों की नौकरियां जा रही हैं लेकिन सरकार लोगों को रोजगार देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

उन्होंने ट्वीट किया ‘‘सिर्फ जून में 1.3 करोड़ लोग बेरोजगार हुए रोजगार 12 महीने के निचले स्तर पर 2022 में स्टाटर्अप्स से 12,000 लोगों को निकाला गया। केंद्र सरकार के 30 लाख पद खाली पड़े हैं। विज्ञापनवीर भाजपा सरकार के पास देश के युवाओं के लिए नए-नए जुमले तो हैं लेकिन रोजगार नहीं।”

उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि सरकार ने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की थी लेकिन यह जुमला ही साबित हुआ है। हालात यह है कि 2022 में अब तक स्टार्ट अप के तहत रोजगार पाने वाले 12 हजार से अधिक लोगों की नौकरी छूटी है। अकेले जून में 1.30 करोड़ लोगों की नौकरी गई जबकि केंद्र सरकार में 30 लाख पद रिक्त हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बड़ोद मे श्रीराम मंदिर मे मना अन्नकूट महोत्सव      |     पंचकुंडी शिव शक्ति महा यज्ञ का आयोजन परी माता की हुई प्राण प्रतिष्ठा     |     गुरुकुल मे बालिकाओं को निरंतर शिक्षा मिले इस लिए मे पूरा सहयोग करुगा -गुलाटी आज हमें अंग्रेजी शिक्षा के साथ वैदिक शिक्षा भी लेना होंगी     |     खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच व नमूना संग्रहण कार्यवाही     |     मतगणना 03 दिसम्बर को होगी कलेक्टर  सिंह ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण     |     माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया     |     पत्रकार दीपावली मिलन व सम्मान समारोह आयोजित     |     बीएमओ बड़ौद को कारण बताओ सुचना पत्र जारी     |     लाइनमेंन और बिजली मीटर रीडर को 5000 रुपए की रिशवत लेते हुए लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ पकड़ा     |     मतदान मैं बड़चड़ कर ले रहे हैं ग्रामीण हिस्सा      |    

Agar Live
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9907788088