एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला का आयोजित !

आगर-मालवा

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य आनंद संस्था, आनंद विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एकदिवसीय अल्पविराम परिचय कार्यशाला जिला पंचायत सभा कक्ष आगर में सम्पन्न हुई। इस कार्यशाला में विकासखंड स्तरीय विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए, जो प्रतिदिन जनता से सीधे संवाद कर विभागीय योजनाओं का संचालन करते हैं। ऐसे प्रतिभागियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु आनंदित रहकर कार्य करने के लिए अल्पविराम कार्यक्रम से जोड़ा गया।
कार्यशाला का शुभारंभ जिला पंचायत से डॉ मीना स्वर्णकार, डॉ मनोज शर्मा परियोजना अधिकारी, जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा जन अभियान परिषद एवं आनंद विभाग से कैलाश भावसार, मनीष परमार के द्वारा मां सरस्वती का पूजन कर किया गया।
सत्र की शुरुआत आनंद विभाग का परिचय से प्रारंभ हुई, तत्पश्चात आनंदित गीत मीना स्वर्णकार द्वारा लिया गया। आनंद विभाग की ओर से कैलाश भावसार ने विषय पर मार्गदर्शन दिया। जीवन का लेखा-जोखा विषय पर डॉ मनोज शर्मा ने प्रशिक्षण दिया। वहीं, चिंता का दायरा एवं प्रभाव का दायरा विषय पर एवं जन अभियान परिषद के कार्यों के बारे में जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने प्रतिभागियों को अवगत कराया।
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने अपने जीवन की घटनाओं को साझा करते हुए अल्पविराम के महत्व को समझा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को जीवन में आनंदित रहते हुए अपने कार्य को अधिक प्रभावी ढंग से संपन्न करना रहा। कार्यशाला के अंत में समापन अवसर पर मोहनलाल स्वर्णकार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आगर के आथित्य में प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
इस एकदिवसीय कार्यशाला में सभी विभाग के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। आयोजन मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं राज्य आनंद संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ, संचालन एव आभार जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने किया। कार्यशाला में जन अभियान परिषद से परामर्शदाता नारायण सिंह बगाना , डॉ मीना स्वर्णकार डिंपल योगी नवांकुर संस्थाओं से गोविन्द सिंह राजपूत दिनेश तिवारी शिवनारायण आर्य,सुनील मालवीय पल्लवी यादव सभी की उपस्थिति में कार्यशाला सम्पन्न हुई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live