जिले के सभी 14 मंडलों के 612 बूथ केंद्र पर स्क्रीन लगाकर सुनी गई मन की बात |
भाजपा जिलाध्यक्ष मालवीय बूथ क्रमांक 256 बड़ागांव मंडल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विशेष कार्यक्रम “मन की बात” को लाइव सुना।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी अजय जैन बूथ क्रमांक 232 तनोडिया में सुनी गई मन की बात-
आगर मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम 28 सितंबर को आयोजित किया गया जिसमें श्री मोदी विकसित और समृद्ध भारत के नवनिर्माण विकास एवं प्रगति के लिए अपने महत्वपूर्ण अनुकरणीय विचारों को समाज के हर व्यक्ति तक लाइव प्रसारण द्वारा पहुंच जाएंगे वही भाजपा जिले के समस्त 14 मंडलों के 612 बूथ केंद्र पर स्क्रीन लगाकर कार्यकर्ता हर गांव-गांव की चौपाल तक मोदी जी के विचारों को सुनवाकर उन्हें जागृत किया ताकि उनके विचार भाव के साथ यह भारत और समाज आत्मनिर्भर की दिशा से जुड़ सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की हर महीने मन की बात, कार्यक्रम के माध्यम से जनता जागरूक हुई है। जिन्होंने युवा महिला एन किसान गरीब मजदूर एवं रचनात्मक तथा सर्ववर्ग समाज तथा खेल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देश की जनता का मार्गदर्शन मन की बात के कार्यक्रम के माध्यम से करते हैं। जिले के सभी मंडल अध्यक्ष पार्टी के समस्त वरिष्ठ नेताओं एवं युवा महिलाओं और किसान तथा वर्ग समाज को सूचित करते हुए एक निश्चित स्थान पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को प्रभावित रूप से संपन्न कारया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं शामिल थे।
