कानड़ में गरबा महोत्सव- पारंपरिक वेशभूषा में थिरके कदम, डांडिया की गूंज से गूंजा पंडाल

कानड़। नगर का गरबा पंडाल मे रंग-बिरंगे उत्साह और परंपरागत नृत्य से जगमगा उठा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित गरबा महोत्सव में नगर की छोटी-छोटी बालिकाओं से लेकर युवतियों तक ने पारंपरिक और आधुनिक धुनों पर थिरकते कदमों से माहौल को और भी रोमांचक बना दिया।

मौके पर बालिकाओं और युवतियों ने पारंपरिक गुजराती परिधान—घाघरा, चनिया और ओढ़नी—में गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। डीजे की धुन और डांडिया की खनक ने पंडाल को जीवंत बना दिया। मां बिजासन महिला मंडल ग्रुप द्वारा आयोजित इस भव्य आयोजन में महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और गरबा महोत्सव का आनंद लिया।

इस अवसर पर गरबा महोत्सव का संचालन आस्था राठौर द्वारा किया गया। सुरक्षा को लेकर पुलिस भी पूरी तैनाती के साथ मौजूद रही। थाना प्रभारी और उनकी टीम मंदिर परिसर से लेकर गरबा पंडाल एवं मेला प्रांगण तक सतर्क नजर आए।

उत्सव के इस रंगीन आयोजन ने नगरवासियों में गरबा के प्रति उत्साह और श्रद्धा दोनों ही बढ़ा दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live