कानड़। प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था पचेटी , चांदन गांव, कानड़ स्थित पंजीयन केंद्र का शाखा प्रबंधक दीपक भटनागर एवं पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पंजीयन की जानकारी लेते हुए उपस्थित किसानों को भावांतर योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। निरीक्षण के समय किसानों को शासन की भावांतर योजना की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें समय पर पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया गया। दीपक भटनागर ने बताया कि योजना का उद्देश्य किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य दिलाना है।
इस अवसर पर किसानों को भावांतर योजना के अंतर्गत सोयाबीन पंजीयन वितरण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान किसानों में उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में किसान पंजीयन कराने पहुंचे।
