पालीवाल ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश का चुनाव सम्पन्न, दुर्गा प्रसाद पालीवाल निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गए |

कानड़। पालीवाल ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश का प्रदेश स्तरीय चुनाव रविवार को उज्जैन में सम्पन्न हुए ।चुनाव प्रक्रिया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिसमें चुनाव अधिकारी के रूप में भंवरलाल पालीवाल (जोधपुर) एवं मनोहर (सोनीपत) की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर कड़िया वाले दुर्गा प्रसाद पालीवाल को सर्वसम्मति से निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। साथ ही दिनेश पालीवाल (मंदसौर, नंदावता वाले) को प्रदेश सचिव, तथा संजय पालीवाल (उज्जैन) को प्रदेश कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया।

चुनाव में प्रदेशभर से समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। निर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज की एकता, शिक्षा, सेवा एवं युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

अंत में समस्त उपस्थित समाजजनों ने नव निर्वाचित टीम को शुभकामनाएं दीं एवं उज्जैन में हुए सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। नगर के पालीवाल ब्राह्मण समाज के लोगों ने दुर्गाप्रसाद पालीवाल कड़ियांवाले को बधाई ओर शुभ कामनाएं दी

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live