कलेक्टर यादव ने नगर परिषद् कानड़ का औचक निरीक्षण किया |

आगर-मालवा | कलेक्टर  प्रीति यादव द्वारा बुधवार को कार्यालय नगर परिषद कानड़ का औचक निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर विभागीय कार्यां जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
कलेक्टर ने कार्यालय में समीक्षा बैठक लेकर जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, शासन की संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे कायाकल्प अभियान, अमृत 2.0 आदि की जानकारी, राजस्व वसूली, नगर की साफ सफाई व्यवस्था, जल प्रदाय व्यवस्था आदि के बारे में जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाईन की लम्बित शिकायतों की समीक्षा कर सीएमओ को शिकायतों का समाधानकारी निराकरण करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि नगर में सफाई व्यवस्था सुचारू रहें, सफाई के लिये नागरिकों को जागरूक करें, प्रतिदिन कचरा संग्रहण वाहनों से कचरा संग्रहित कर निर्धारित स्थानों पर डाला जाए। तत्पश्चात कलेक्टर ने नवीन बस स्टेंड स्थित गार्डन और ट्रेचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया।
बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष  शिप्राबाई बाबूलाल बिजापारी, एसडीएम आगर  मिलिंद ढोंके, तहसीलदार विजय सेनानी,बाबूलाल बिजापारी सांसद प्रतिनिधि, कालूसिंह बिजापारी पार्षद प्रतिनिधि, बनेसिंह चौहान पार्षद प्रतिनिधि, मुकेश केलकर जिला पंचायत सदस्य, मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिव सिंह चौहान, अमित पटवाल उपयंत्री, संदीप बैरागी, प्रकाश कौरवे, राजेश परमार, अशोक पाठक, मानसिंह दरबार,अंकित शर्मा,आनंद कुमार सोनी, तूफानसिंह सोंधिया, राजेश परमार, बालकृष्णपाटीदार, पंकज माली आदि कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live