आगर मालवा। रविवार को प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार के आगर आगमन पर शहर में उत्साह और स्वागत का माहौल रहा। मंत्री पंवार एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आगर पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं व सोंधिया राजपूत समाज के सदस्यों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर उनका आत्मीय स्वागत किया।
शहर में प्रवेश से पूर्व मंत्री पंवार बाबा बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और विकास की कामना की। मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की जानकारी भी ली। इस दौरान उनके साथ, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेड़ी,सोंधिया राजपूत समाज युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर सिंह चौहान एवं समाज के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह बोडाना सहित समाज के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद मंत्री पंवार ने आगर शहर में एक निजी प्रतिष्ठान के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर मालवा की परंपरा के अनुरूप दीप प्रज्वलन किया। उन्होंने कहा कि “आगर मालवा की भूमि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से समृद्ध है, यहां की जनता का स्नेह और अपनापन अविस्मरणीय है।”
कार्यक्रम के पश्चात मंत्री पंवार ने भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, सुसनेर पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह , और अन्य पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा की।
मंत्री पंवार के स्वागत में सोंधिया राजपूत समाज के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तूफान सिंह गड़बड़ा ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर दरबार सिंह आर्य, कालू सिंह, प्रताप सिंह, राकेश सिंह, सहित अनेक समाजजन और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
