रात्रि में गौवंश से भरी बोलेरो पिकअप पकड़ी, 7 बैल बरामद — पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई |
कानड़। शनिवार शुक्रवार की देर रात्रि में मोहन बड़ोदिया की ओर से आ रही एक बोलेरो पिकअप वाहन को पुलिस ने संदिग्ध स्थिति में दुपाड़ा चौराहा के पास दिखी पुलिस ने जिसे रोका, वाहन में 7 गौवंश (बैल) ठूंस-ठूंस कर भरे हुए पाए गए। पुलिस को देख गाड़ी छोड़ कर ड्राइवर फरार हो गया।
सूचना मिलने पर थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और बोलेरो पिकअप को जब्त किया। प्रारंभिक जांच में बगैर नंबर की बोलेरा गाड़ी को वाहन चालक गौवंशों को दुपाड़ा-मकड़ोन की ओर ले जाने का मामला सामने आया। पुलिस ने गौवंशों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की व्यवस्था की
थाना प्रभारी आर के दांगी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम एवं संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
