जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपदों में लगाएं जनसमस्या निवारण शिविर |

आगर मालवा |
शासन सप्ताह –
जिले के सभी नगरीय निकायों एवं जनपदों में लगाएं जनसमस्या निवारण शिविर –
सुशासन सप्ताह-‘‘ प्रशासन गांव की ओर’’ कलेक्टर प्रीति यादव के निर्देशन में जिले में 19 से 25 दिसम्बर तक मनाया जा रहा है। सप्ताह के प्रथम दिन 19 दिसम्बर को जिले के सातों नगरीय निकाय एवं जनपद स्तर पर शिविर लगाएं गए। शिविर में नागरिकों द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं अपनी समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए। मौके पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा शिविर में आवेदनों का निराकरण किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.

Agar Live